एमडीडीए ने बिना अनुमति अवैध निर्माण और प्लाट बिक्री की शिकायत पर भूस्वामी को जारी किया नोटिस
विकासनगर। तहसील क्षेत्राअंतर्गत नावघाट शनि धाम के समीप बिना एमडीडीए की अनुमति के प्लाटिंग काटने का मामला सामने आया है। अवैध निर्माण और प्लॉट बिक्री की शिकायतों के बाद एमडीडीए विभाग ने भूस्वामी की जमीन पर नोटिस चस्पा कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, भूस्वामी ने अपनी जमीन पर बिना किसी नियोजित योजीत के प्लाटिंग काटने के लिए सड़क तक बना ली थी। कार्य पूरी तरह से अवैध था, जिसके लिए एमडीडीए से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। विभाग को जानकारी मिली कि भूस्वामी गुपचुप तरीके से प्लॉट्स को बेचने की तैयारी में था। अवैध प्लाटिंग पर एमडीडीए द्वारा नोटिस। लगाया गया है।
विभाग ने मौके पर जाकर निरीक्षण के बाद भू स्वामी को नोटिस जारी किया। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बिना अनुमति प्लाटिंग काटना अवैध है। सड़क निर्माण भी
सूत्रों के हवाले से पता लगा है कि कई लोगों ने पहले ही बुकिंग भी करा ली थी। विभाग के अनुसार प्लाटिंग अनुमति एमडीडीए से अनिवार्य है। सड़क निर्माण स्वीकृत लेआउट लेना जरूरी है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो अवैध निर्माण, प्लॉट बिक्री, रजिस्ट्री के बाद गैरकानूनी बिक्री है। एमडीडीए ने लोगों से अपील की है कि कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले प्राधिकरण से अनुमति की जांच करें। स्वीकृत लेआउट की कॉपी देखें और कानूनी दस्तावेज सत्यापित करें।






