National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 11:39 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 11:39 am

उत्तराखंड वन विभाग को मिला नया मुखिया—रंजन कुमार मिश्र बने प्रमुख वन संरक्षक।

उत्तराखंड देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग को नया नेतृत्व मिल गया है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ IFS अधिकारी रंजन कुमार मिश्र को प्रमुख वन संरक्षक (Head of Forest Force – HOFF) पद पर नियुक्त किया है। समीर सिन्हा की सेवानिवृत्ति के बाद अब यह अहम जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1993 बैच के IFS अधिकारी रंजन कुमार मिश्र को स्तर-17 पर पदोन्नत करते हुए प्रमुख वन संरक्षक पद पर तैनाती दे दी गई है। यह नियुक्ति राज्यपाल की स्वीकृति के बाद प्रभावी होगी। इस संबंध में आदेश की प्रति पर्यावरण मंत्रालय, मुख्य सचिव एवं संबंधित विभागों को भेज दी गई है।

समीर सिन्हा 1990 बैच के IFS अधिकारी थे, जो 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए। शासन में नए HOFF की तैनाती को लेकर 25 नवंबर को डीपीसी की बैठक भी आयोजित की गई थी, जिसके बाद यह चयन किया गया।

वन विभाग में इस समय उनसे वरिष्ठ अधिकारी बीपी गुप्ता (1992 बैच) मौजूद हैं, लेकिन उनके दिसंबर में होने वाले सेवानिवृत्ति को देखते हुए सरकार ने दूसरा विकल्प चुना। फिलहाल वे PCCF प्रशासन का दायित्व संभाल रहे हैं।

नई तैनाती के साथ वन विभाग के प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल के संकेत हैं। अब यह भी स्पष्ट है कि जल्द ही PCCF वाइल्डलाइफ के पद पर भी नए अधिकारी की नियुक्ति होगी।
गौरतलब है कि रंजन कुमार मिश्र आगामी जून 2026 में सेवानिवृत्त होंगे। उनके बाद वरिष्ठता क्रम में अगला नाम IFS अधिकारी कपिल लाल (1994 बैच) का है।

यह नियुक्ति उत्तराखंड के वन एवं पर्यावरण विभाग के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव मानी जा रही है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *