उत्तराखंड में फिल्म निर्माण को मिलेगा नया आयाम, पराग विजरा का उत्तराखण्ड दौरा सुर्खियों में।
मशहूर निर्माता-निर्देशक पराग विजरा (लाफ इंडिया लाफ, प्रथम लाफ्टर शो – बतौर प्रोड्यूसर) तथा यश राज फिल्म्स से भी जुड़े रहे हैं।
प्रख्यात प्रोड्यूसर गुड्डू धनोवा , जिन्होंने ऋषि कपूर व शाहरुख खान अभिनीत सुपरहिट फिल्म दीवाना सहित कई चर्चित फिल्म बॉलीवुड को दी इन कैंप्स में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं, वर्तमान में उत्तराखंड प्रवास पर हैं।
वर्ष 2010 में पराग विजरा द्वारा अपनी फिल्म निर्माण कंपनी क्रिएटिव कैनवस एंटरटेनमेंट की स्थापना की गई थी। इस बैनर तले कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया गया, जिनमें उनकी बहुचर्चित डॉक्यूमेंट्री ट्रैवल फिल्म “सिक्किम” शामिल है, जिसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया गया। इस डॉक्यूमेंट्री को भारत में दादा साहब फाल्के जैसे विशिष्ट पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
उत्तराखंड आगमन के दौरान पराग विजरा की एक निजी होटल में महत्वपूर्ण बैठक सेठपाल सिंह के साथ संपन्न हुई, जो कि केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले जी की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष हैं। बैठक में उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
सेठपाल सिंह ने पराग विजरा को केंद्र सरकार से हर संभव सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि उत्तराखंड प्रदेश सरकार पहले से ही राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान एवं विशेष सुविधाएं प्रदान कर रही है, जिससे प्रदेश में फिल्म शूटिंग के लिए एक प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है।
इस विशेष बैठक में क्रिएटिव कैनवस एंटरटेनमेंट के निर्माता पराग विजरा , सह-निर्माता व अभिनेता अक्षय गिल, तथा उत्तराखंड के स्थानीय को – ऑर्डिनेटर मनीष चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।






