National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 10:22 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 10:22 pm

उज्जैन में स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट

लोकेशन उज्जैन

संवाददाता संजय शर्मा

उज्जैन में स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट

 सी एम मोहन ने एम पी के भविष्य का खाका किया पेश, कहा- मध्यप्रदेश बनेगा देश का सबसे बड़ी संभावना वाला राज्य

पावन नगरी उज्जैन में आयोजित स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट 2025 के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संतों, निवेशकों और युवाओं के समक्ष मध्यप्रदेश के भविष्य का एक विस्तृत खाका पेश किया। उन्होंने कहा कि यह समिट केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत के आत्मिक जागरण और आर्थिक विकास का संगम है।

मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन की शुरुआत परम पूज्य स्वामी सदानंद जी के अभिनंदन से की। उन्होंने कहा कि “मैं मध्यप्रदेश सरकार की ओर से स्वामी सदानंद जी का अभिनंदन करता हूं, वंदन करता हूं। इस आयोजन ने अध्यात्म, संस्कृति और निवेश – तीनों को एक साथ जोड़ने का कार्य किया है।”

सीएम ने बताया कि फरवरी 2025 में हुए इंवेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश को लगभग 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि करीब 21 लाख 40 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बनी है। उन्होंने कहा कि एग्रीकल्चर, स्पिरिचुअल वेलनेस, आईटी, रियल एस्टेट और अन्य मंत्रालयों के माध्यम से यह निवेश मध्यप्रदेश को भविष्य का आर्थिक इंजन बना रहा है।

सीएम ने बताया कि फरवरी 2025 में हुए इंवेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश को लगभग 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि करीब 21 लाख 40 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बनी है। उन्होंने कहा कि एग्रीकल्चर, स्पिरिचुअल वेलनेस, आईटी, रियल एस्टेट और अन्य मंत्रालयों के माध्यम से यह निवेश मध्यप्रदेश को भविष्य का आर्थिक इंजन बना रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज खोलने की नीति में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब 25 एकड़ जमीन मात्र 1 रुपये में दी जाएगी, ताकि प्राइवेट सेक्टर आसानी से चिकित्सा सुविधा स्थापित कर सके।

मुख्यमंत्री ने समिट में उपस्थित सभी को गंगा दशहरा और पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत के ऋषियों ने जिस ज्ञान को हजारों वर्ष पहले बताया था, अब वही दुनिया के वैज्ञानिक भी स्वीकार कर रहे हैं। “जगदीश चंद्र बोस ने साबित किया कि पौधों में प्राण होते हैं, लेकिन भारत के ऋषियों को यह पहले से पता था। आज पूरी दुनिया योग और नमस्कार सीख रही है – यही है हमारी सनातन संस्कृति की ताकत।”

उन्होंने आगे कहा कि उज्जैन और ओंकारेश्वर में स्थित दो ज्योतिर्लिंग सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की वेलनेस विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि वेलनेस का मूल भाव सिर्फ बीमार को ठीक करना नहीं, बल्कि बीमारी को आने से रोकना है।

सीएम डॉ मोहन ने समापन में सभी निवेशकों और संतों से कहा कि प्रदेश सरकार निवेश और अध्यात्म – दोनों क्षेत्रों में पूरी मजबूती से साथ खड़ी है। उन्होंने डॉ. भंडारी और सुरेश सिंह भदौरिया जैसे निवेशकों का उदाहरण देकर बताया कि कैसे हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स तेजी से आकार ले रहे हैं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।