National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 25, 2026 1:50 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 25, 2026 1:50 pm

अंबेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खंड रामनगर के ढोलबजवा बाजार में नये वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अंबेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खंड रामनगर के ढोलबजवा बाजार में नये वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/आलापुर के लोकप्रिय विधायक त्रिभुवन दत्त रहे।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता साथियों एवं शुभचिंतक साथियों ने विधायक त्रिभुवन दत्त का फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।विधायक त्रिभुवन दत्त ने सभी साथियों को नूतन वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।विधायक त्रिभुवन दत्त ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ने अपना अमूल्य समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम किय।मै आप सभी को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।उन्होंने ने कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।पूरे प्रदेश में गाजीपुर से लेकर गाजियाबाद तक हा हा कार मचा हुआ।चोरी,डकैती,छिनैती,हत्या,लूट,बलात्कार चरम पर है,प्रदेश के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहें।छात्र,किसान,नौजवान,व्यापारी सभी वर्ग के लोग मौजूदा सरकार से त्रस्त है,बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा,आरक्षण पर हमला हो रहा है,छात्र अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें सरेआम चौराहे पर मारा पीटा जा रहा है।गरीबों का इलाज नहीं हो रहा है,स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था बद से बद्तर है,पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है,कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।लोकतंत्र एवं संविधान खतरे है।आप सभी को अपने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए इस सरकार को बदलने की जरूरत है।इस लिए मैं आप सभी सम्मानित साथियों से अपील करता हूं कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का कार्य करें,जिससे हर समाज के लोगों भला हो सके।कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा नेता अच्छे लाल मौर्य ने किया।संचालन जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद ने किया।इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष रविंद्र यादव,सदस्य जिला पंचायत अजित कुमार यादव,पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद दत्त,सपा नेता रामचंद्र वर्मा,युवा नेता राहुल दत्त यशवर्धन एडवोकेट,प्रेम सागर प्रजापति, गंगा प्रसाद यादव,अजय गौतम एडवोकेट,कृष्ण कुमार पाण्डेय,देवमणि यादव,राम इकबाल यादव,मलखान यादव,फिरतु शर्मा,राम फूल पांडे,परशुराम प्रजापति,नरसिंह भारती,प्रदीप राव,रामनरेश गौतम,रामचरन पाल,सविंद्र यादव,भारत गौतम,रामनाथ गौतम,दयाराम निषाद,संजय गौतम,विंध्याचल प्रजापति,जयराम यादव,रामसुंदर यादव,शिवपूजन यादव,फूलचंद गौतम,श्री गोविंद गौतम,शिव प्रसाद निषाद,सिराज अंसारी,संजीव यादव,राममूरत गौतम,अनिल कुमार,बांकेलाल गौतम,रामप्रवेश गौतम,मनोज यादव,रविंद्र यादव,फौजदार पाल,सुरेंद्र यादव,सेवाराम यादव,रामदरस गौतम,राम जियावन यादव,डब्लू गौतम,रामबचन निषाद,रियाज अंसारी,विंदेश्वरी यादव,जमाल अंसारी,नासिर अंसारी,रामतीरथ यादव,रामसुंदर निषाद,रामनाथ गौतम धर्मराज गौड़,दयाराम गौतम,रामचरन,दयाराम आजाद,श्याम सुंदर गौतम,बाबूराम गौड़,अन्नू कनौजिया आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *