National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 1:38 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 1:38 am

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन

 

21 जून 2025, विकासनगर।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन

आज दिनांक 21 जून 2025 को वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ रही, जिसे ध्यान में रखते हुए विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य के शुभ आगमन से हुई। योग प्रशिक्षक पूजा देवी द्वारा प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, वज्रासन, भ्रामरी आदि आसनों का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को योग के स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर डीएस नेगी ने अपने संबोधन में कहा, “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक अनुशासन है, जो व्यक्ति को संपूर्ण रूप से स्वस्थ बनाता है।” उन्होंने सभी से अपील की कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक अभिषेक, मयंक एवं … सहित महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अरविंद कुमार अवस्थी, डॉ रोशन लाल कष्टवाल, डॉ. पूजा राठौर, डॉ दिलीप भाटिया, डॉ विजय बहुगुणा, डॉ दीप्ति बगवाड़ी, डॉ नीलम ध्यानी, डॉ माधुरी रावत, डॉ पूजा पालीवाल, डॉ अविनाश भट्ट, डॉ अमित गुप्ता, डॉ मीनाक्षी, मंजू गौतम, मिडिया प्रभारी डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *