National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 29, 2026 3:43 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 29, 2026 3:43 am

विकास नगर पर्यावरण मित्रों ने अपने लंबित मांगों के निस्तारण हेतु उप जिलाधिकारी विकास नगर को दिया ज्ञापन

पर्यावरण मित्रों ने अपने लंबित मांगों के निस्तारण हेतु उप जिलाधिकारी विकास नगर को दिया ज्ञापन

उत्तराखंड विकास नगर
उत्तराखंड स्वच्छ कार कर्मचारी संगठन शाखा विकास नगर अध्यक्ष सतीश परछा के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों ने तहसील विकास नगर में प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और कहा संगठन द्वारा पर्यावरण मित्रों की समस्याओं के बारे में संगठन द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विकास नगर को पूर्व में एक मांग पत्र प्रेषित किया गया था जिसमें अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद विकास नगर के द्वारा कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का निस्तारण करने का संगठन को आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ जिससे कर्मचारियों में भारी रोष उत्पन्न हो रहा है संगठन के द्वारा उप जिलाधिकारी को कहा गया पर्यावरण की प्रमुख मांगे इस प्रकार से है जिन कर्मचारियों के नाम पालिका कॉलोनी में आवास आवंटित है उनको स्वामित्व योजना के अंतर्गत एक वर्ष पूर्व मालिकाना हक मिल गया है उन पर्यावरण मित्रों से किराया एवं आवास अलाउंस की कटौती को अति शीघ्र बंद किया जाए जिन पर्यावरण मित्रों की जॉइनिंग हुई है उनका समय कल एवं कार्यकाल को देखते हुए नियमितीकरण किया जाए पूर्व की भांति नगर पालिका परिषद में नारियल वाली झाड़ू हर महीने दिया जाए इस प्रकार से कर्मचारियों की 10 मांगे थी जिनको तुरंत निस्तारण करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है अगर 10 दिन के भीतर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता तो संगठन को कार्मिक अनशन एवं धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *