National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 29, 2026 3:36 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 29, 2026 3:36 am

डाकपत्थर चौकी क्षेत्र के नाक के नीचे रात में हो या दिन के उजाले में चल रहा है अवैध खनन का खेल

डाकपत्थर पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध खनन के सौदागरों का माफिया राज

डाकपत्थर चौकी क्षेत्र के नाक के नीचे रात में हो या दिन के उजाले में चल रहा है अवैध खनन का खेल

विकास नगर

वर्तमान में यमुना नदी तट पर तहसील विकासनगर क्षेत्र के अंतर्गत कुछ खनन पट्टे सरकार ने आवंटित कर रखे है, लेकिन इन पट्टों की आड़ में डाकपत्थर पुलिस चौकी क्षेत्र के बस अड्डे के पास खनन माफिया चोर रास्तों से यमुना नदी तट पर खनन माफिया अवैध खनन का खेल खूब रच रहे हैं, बताया जा रहा है कि तहसील कर्मी व पुलिसकर्मी रात दिन मुस्तैद रहते हैं फिर भी खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि खनन माफिया के सुविधा शुल्क के आगे खनन विभाग पुलिस विभाग राजस्व विभाग नतमस्तक है। आपको बता दें डाक पत्थर बस अड्डे के समीप निकट यमुना नदी में स्थानीय खनन माफिया दिन-रात जमकर नदी का सीना चीर रहे हैं, मजाल है इन खनन माफिया को प्रशासन का कोई खौफ हो, सूत्र बताते हैं डाकपत्थर बस अड्डे के समीप जितने भी ट्रैक्टर ट्रॉली रात हो या दिन के उजाले में निकट यमुना नदी में उतरते हैं ,और डाकपत्थर चौकी चिता पुलिस को सुविधा शुल्क देकर अवैध खनन करते हैं, जब इस संबंध में स्थानीय चीता पुलिस को बताया जाता है तो वे भी मीडिया से टालमटोल बातें कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं , बिना चीता पुलिस के मिली भगत से खनन का कार्य संभव नहीं होता यह सभी लोग जानते हैं,पर डाकपत्थर पुलिस चौकी के नाक के नीचे अवैध खनन होना अपने आप में एक बहुत ही बड़ा सवाल खड़ा करता है, जबकि देहरादून एसएसपी महोदय का सख्त निर्देश है कि क्षेत्र में कहीं पर भी कोई अवैध खनन कार्य न हो, अगर कोई अवैध खनन करता हुआ पाया जाता है तो संबंधित थाना या चौकी के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी अवैध खनन रोकने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं, उसके बाबजूद भी डाकपत्थर पुलिस चौकी क्षेत्र में रात हो या दिन के उजाले में बस अड्डे के सामने से निकट यमुना नदी में धड़ल्ले से अवैध खनन का खेल चरम पर है, जिससे राज्य सरकार को हर दिन लाखों रुपए की हानि अधिकारी पहुंचा रहे हैं,उसके बाद भी डाक पत्थर पुलिस एसएसपी महोदय की आदेशों की धज्जियां उड़ा रही है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *