National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 29, 2026 3:37 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 29, 2026 3:37 am

ग्राम कुंजा स्थित ए ए आर रिवर डेल्स एकेडमी के छात्र छात्राओं ने कुंजा व कुंजाग्रांट ग्राम पंचायतो में स्वच्छता रैली का आयोजन किया।

विकासनगर। ग्राम कुंजा स्थित ए ए आर रिवर डेल्स एकेडमी के छात्र छात्राओं ने कुंजा व कुंजाग्रांट ग्राम पंचायतो में स्वच्छता रैली का आयोजन किया।

उत्तराखंड विकास नगर

रैली का उदघाटन करते हुए कुल्हाल पुलिस चौकी प्रभारी ने स्वच्छता अभियान को पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।
बुधवार की सुबह ग्राम कुंजा व कुंजाग्रांट में ए ए आर रिवर डेल्स एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस अवसर पर कुल्हाल पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण सैनी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा पर्यावरण की रक्षा आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। जिसके प्रति आने वाली नस्लो को अभी से तैयारी करने की जरूरत है। उन्होंने कहा इस प्रकार के आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ रही है। कार्यक्रम के संबोधन में पूर्व प्रधान व जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि मोहम्मद आरिफ ने स्वच्छता जागरूकता अभियान के लिए छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि छोटे बच्चों के संदेश से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जानकारी मिलेगी और वह अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखने में पहल करेंगे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *