National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

February 12, 2026 4:09 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

February 12, 2026 4:09 am

स्नेहा मुरारी को भारत बौद्धिक्स राष्ट्रीय परीक्षा में तृतीय पुरस्कार

स्नेहा मुरारी को भारत बौद्धिक्स राष्ट्रीय परीक्षा में तृतीय पुरस्कार

देहरादून, 11 फरवरी 2026, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, के तत्वावधान में आयोजित भारत बौद्धिक्स राष्ट्रीय परीक्षा-2026 में प्रांत की स्नेहा मुरारी (कुमाऊं विश्वविद्यालय) ने देश में चौथा स्थान प्राप्त कर तृतीय पुरस्कार हासिल किया है। पुरस्कार वितरण में प्रथम पुरस्कार ₹1,00,000, द्वितीय पुरस्कार दो छात्रों को ₹50,000-₹50,000 तथा तृतीय पुरस्कार चार छात्रों को ₹25,000 प्रत्येक प्रदान किया जाएगा।
यह सफलता उत्तराखंड प्रांत की लगभग 12,500 छात्र-छात्राओं की अभूतपूर्व सहभागिता का परिणाम है, जिन्होंने 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को 115 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी।
विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान उत्तराखंड प्रांत मंत्री डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान ने कहा स्नेहा मुरारी का तृतीय पुरस्कार विजेता बनना भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित शिक्षा को मजबूत करने वाली ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद प्रांत ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी नोडल अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्रों का हार्दिक आभार। यह परीक्षा राज्य में बौद्धिक सशक्तिकरण की नई दिशा प्रदान करेगी।
प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर जगमोहन राणा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि स्नेहा का टॉप-20 से तृतीय पुरस्कार श्रेणी में चयन प्रेरणादायक है। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की पूरी टीम, जिसमें प्रो. शिवराज सिंह पुंडीर, डॉ. राखी पंचोला, डॉ गौरव वाष्र्णेय, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, अनिल सिंह तोमर सहित सभी प्राचार्य सक्रिय रहे। 21 पुस्तकों के हिंदी-अंग्रेजी सेट वितरण से छात्रों को मजबूत आधार मिला। यह उपलब्धि पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। भारत बौद्धिक्स परीक्षा-2026 भारतीय बौद्धिक परंपराओं को पुनर्जीवित करने का श्रेष्ठ माध्यम बनी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *