National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 29, 2026 12:14 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 29, 2026 12:14 am

आईएसबीटी पुरोला में आयोजित नये मतदाता सम्मेलन मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने युवाओं को  वर्चुअल माध्यम से  लाइव संबोधन किया :—-

राजेंद्र सिंह चौहान
उत्तरकाशी उत्तराखंड

आईएसबीटी पुरोला में आयोजित नये मतदाता सम्मेलन मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने युवाओं को  वर्चुअल माध्यम से  लाइव संबोधन किया :—-


पुरोला 25जनवरी 2024

भारतीय जनता पार्टी  युवा मोर्चा के महामंत्री और कार्यक्रम संयोजक रितेश रावत के नेतृत्व में पुरोला आईएसबीटी में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने सम्मेलन मे युवाओं को  वर्चुअल माध्यम से लाइव संबोधन किया इस अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल व भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य तय करते हैं। और मतदान करने पर यह कार्य और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

 

पुरोला आईएसबीटी परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित  नव मतदाता सम्मेल मे मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राणा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का  कर्णधार है। देश की अर्थ व्यवस्था से लेकर देश की दिशा और दशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे विधायक दुर्गेश लाल ने अपने संबोधन में कहा कि युवा जहां चाहे वहां राह बनाने का कार्य कर सकते हैं।

 

और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी होती है। और भारत का सौभाग्य है कि उनके पास  युवाओं की अच्छी खासी तादाद है ।विधायक दुर्गेश्वर ने नए मतदाताओं का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई भी दी।

इस दौरान उत्तराखंड सरकार वर्ष 2024 का कैलेंडर का विमोचन कर वितरण किया गया

इस अवसर पर  मंडल अध्यक्ष पुरोला जगमोहन पंवार, मंडल अध्यक्ष सांकरी दर्शन रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष अमीचंद शाह, भाजपा नेता लोकेश उनियाल , लोकेन्द्र कंडियाल डी पी सी मेम्बर,कपील नेगी, सुदेश बडोनी,प्रदीप रावत, बलदेव रावत, राहुल देव नौटियाल,राजेश भंडारी,प्रताब चौहान,राजेश नौटियाल,दिनेश उनियाल, दिवाकर उनियाल, पवन तोमर, विकास राणा, कपिल रावत, अजय कुमार, शिवम बिजलवान, रामवीर रावत, ऋतिक, सुमित, बंटी रावत, अंकित, प्रदीप, मनीष राणा, सहित आदी लोग मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *