National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 29, 2026 12:13 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 29, 2026 12:13 am

P Mनरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष पर गुरुवार को जयपुर में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के नमो मतदाता सम्मेलन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष पर गुरुवार को जयपुर में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के नमो मतदाता सम्मेलन में नव मतदाताओं को वर्चुअल संबोधित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के नेतृत्व में डीबीआईटी कॉलेज मांडूवाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला देहरादून ग्रामीण युवा मोर्चा द्वारा किया गया जिसमे सैकड़ों की संख्या में मौजूद कॉलेज के छात्र – छात्राओं, स्थानीय युवाओं और भाजपा युवा मोर्चा समेत मंडल पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सुना गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के बाद विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और जिला अध्यक्ष मीता सिंह द्वारा मौके पर मौजूद राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज का स्वागत किया गया।

विधायक ने मौजूद युवाओं को इस दौरान राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी और कहा कि आज का दिन भारत के जीवंत लोकतंत्र का जश्न मनाने का अवसर है। जो अभी तक मतदाता नहीं बने हैं, उन लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करने का भी यह दिन है।
विधायक ने कहा 18 से 25 वर्ष की एक ऐसी निर्माण की आयु होती है, इस दौरान व्यक्ति जो कार्य करता है वह कार्य उसके संपूर्ण जीवन पर प्रभाव डालता है, इसी प्रकार आपका पहला वोट देश की‌ दशा और दिशा तय करेगा, इसलिए आप सभी जागरूक मतदाता होने का परिचय देते हुए इस नव जिम्मेदारी को सजगतापूर्वक निभाएं। कहा आज भारत का युवा भाजपा के जनसेवा के संकल्प में अपनी भागीदारी बढ़ चढ़ कर दे रहा हैं। युवा शक्ति ही है जो भारत के लोकतंत्र को और वाइब्रेंट बना रही है। विधायक सहदेव पुंडीर ने मौजूद नवमतदाताओं से सशक्त और समर्थ भारत के निर्माण के लिए आगामी चुनाव में मत देने की अपील की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मीता सिंह, राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष पिंकी देवी, दर्शन रावत, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल पुंडीर, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक ऋषभ पाल, भाजयुमो महामंत्री कपिल शर्मा, आईटी संयोजक संजीव मिन्हास, जिला महिला मोर्चा महामंत्री रीता केसी, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष तारेशवरी भंडारी, मंडल महामंत्री संदीप धनई आदि एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहें।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *