अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”
15 फरवरी को निषाद राज गुह्य, वीर एकलव्य व वीरांगना फूलन देवी की मूर्ति स्थापना
निषाद पार्टी के संस्थापक व कैबिनेट मंत्री डाक्टर संजय निषाद होंगे मुख्य अतिथि

बाबा मेवालाल दास के तत्वावधान में व पूर्व ग्राम प्रधान व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य माखनलाल निषाद की अध्यक्षता में महान तपोस्थली बाबा फलाहारी दास राम जानकी मंदिर ग्राम माधोपुर जलालपुर अम्बेडकरनगर में निषाद शिरोमणि भगवान निषाद राज गुह्य, वीरों के वीर, तत्समय के सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर वीर एकलव्य व वीरांगना फूलन देवी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम 16 फरवरी 2026 को समय लगभग 11 बजे आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि निषाद पार्टी के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मत्स्य डाक्टर संजय निषाद होंगे। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रितेश पांडे होंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राम सेवक निषाद, ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र निषाद, मोहित निषाद, जितेन्द्र निषाद, हृदय नारायण निषाद आदि सभी निषाद समाज के लोगों ने निषाद समाज के लोगों से भारी से भारी संख्या में पहुंचने के लिए निवेदन किया है । जिला पंचायत सदस्य माखनलाल निषाद व ग्राम प्रधान माधोपुर इन्द्रावती निषाद ने बताया कि 15 फरवरी के इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में निषाद समाज उपस्थित रहेगा और हम लोग निषाद समाज के शिरोमणि तत्समय के चक्रवर्ती सम्राट महाराजा निषाद राज गुह्य, वीरों के वीर तत्समय के सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर महावीर एकलव्य, महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के लिए काल एशिया की प्रथम व विश्व की चौथी महिला वीरांगना फूलन देवी की मूर्ति स्थापना कर हम निषाद समाज गौरवान्वित हैं। निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव बीरेंद्र निषाद ने बताया कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डाक्टर संजय निषाद भी 15 फरवरी के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।





