National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

April 7, 2026 2:44 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

April 7, 2026 2:44 pm

डिप्लोमा इंजीनियर्स की अनिश्चितकालीन हडताल लगातार 13वें दिन भी जारी।

 

 

डिप्लोमा इंजीनियर्स की अनिश्चितकालीन हडताल लगातार 13वें दिन भी जारी।

 

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासप की लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित 27 सूत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु मा० मुख्यमंत्री जी की शासन के उच्च स्तर के अधिकारियों के साथ शुक्रवार सांग को आहूत बैठक में समस्याओं के सकारात्मक समाधान हेतु निर्देशित करने के बावजूद शासन द्वारा आज भी महासंघ को इस आशय का वार्ता हेतु कोई आमंत्रण प्राप्त न होने के कारण संपूर्ण प्रदेश में महासंघ की सभी शाखाओं में दि० 23.03.26 से प्रारम्भ हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल आज दि० 04.04.26 को अनवरत जारी रही। शाखा देहरादून के सदस्यों द्वारा लोक निर्माण विभाग, विभागाध्यक्ष परिसर के सम्मुख लगातार 13वें दिन हडताल कार्यक्रम में भारी संख्या में प्रतिभाग किया गया। दिनांक 04.04.2026 के हडताल कार्यक्रम को मातृशक्ति को समर्पित करते हुये आज का कार्यक्रम महिला शक्ति के नेतृत्व में सम्पादित किया गया जिसके क्रम में सभा की अध्यक्षता इ० समीक्षा शमां एवं मंच संचालन इ० सुजाता पाल द्वारा किया गया। इसी बीच आज उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष एवं संरक्षक इ० डी०सी० नौटियाल, द्वारा हडताल स्थल पर पहुँच कर महासंघ की मागों पर अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया गया एवं महासंघ की न्यायोचित मांगों पर तत्काल कार्यवाही हेतु शासन का आ‌ह्वान किया गया।

आज भी महासंघ के समस्त सदस्यों द्वारा आंदोलन को जारी रखा गया है। प्रदेश के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स चारधाम यात्रा कार्य, कुम्भ, सौंग बाँध, जमरानी बाँध, सीवर से संबंधित कार्य एवं राज्य योजना के तहत गतिमान डामरीकरण कार्यों को पूर्ण रूप से बन्द कर दिया गया। सिंचाई विभाग द्वारा भी बाढ़ नियंत्रण एवं नहर मरम्मत कार्य बाधित कर दिये गये है। एम०डी०डी०ए०, एच०आर०डी०ए० आदि के कार्यों जैसे भवन मानचित्र की स्वीकृतियों, अवैध निर्माण पर अंकुश इत्यादि कार्यों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्रदेश भर में पी०एम०जी०एस०वाई० के अन्तर्गत गतिमान मार्ग एवं सेतु परियोजनायें पूर्ण रूप से बाधित हो गये है। पेयजल विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के साथ आंदोलन में कूदने के कारण पेयजल एवं सीवर के कार्यों के साथ सम्पूर्ण प्रदेश में निर्माण कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड रहा है। महासंघ के समस्त सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र के कार्यों को रूकवा दिया है, ताकि ठेकेदार गुणवत्ताविहीन दोषपूर्ण कार्य न करे। प्रदेश के कई मा० विधायकों द्वारा डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हडताल को यथाशीघ्र समाधान हेतु मा० मुख्यमंत्री जी को अपने स्तर से भी पत्र प्रेषित किये गये हैं। महासंघ की हडताल के कारण कार्यों पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के सम्बन्ध में विभागाध्यक्षों द्वारा भी शासन को अवगत करा दिया गया है एवं शीघ्र समाधान करने का अनुरोध किया गया है।

हडताल कार्यक्रम के 13वें दिन में प्रांतीय अध्यक्ष इ० आर सी शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष इं० मुकेश बहुगुणा, प्रांतीय महासचिव ३० वीरेंद्र गुसाई ३० दिवाकर धस्माना, इं० हरीश भट्ट, घटक संघ अध्यक्ष इ० चितरंजन जोशी, इ० अनिल पवार, इ० अजय बेलवाल, घटक संघ महासचिव इ० मुकेश रमोला, इ० दीपक बहुगुणा, इ० शिवराज लोधियाल, इ० सरीन कुमार, इ० अमर सिंह, इ० के० के० उनियाल, इ० दिनेश बर्मन, इ० पूजा बडोनी, इ० पूजा असवाल, इं० निधि पुण्डीर इ० नीतू मट्ट, इ० अर्चना नेगी, इ० संगीता किरोला, इ० अंजना डिमरी, इ० अर्चना बंगवाल, इ० संजीव सिंह, इं० मुकेश डिमरी, इं० मात्तवर सिंह बिष्ट, इं० आरती फर्सवाण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इ० भजन सिंह चौहान, इं० सतेन्द्र कुमार जल संस्थान से इं० हिमांशु नौटियाल, इ० यशवंत रावत, इंo अनिरूद्ध भंडारी आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *