National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

February 17, 2026 6:58 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

February 17, 2026 6:58 am

सरकार पदोन्नति में आरक्षण लागू करें – रघुनाथ आर्य

सरकार पदोन्नति में आरक्षण लागू करें – रघुनाथ आर्य

 

रघुवीर अध्यक्ष सुनीत सिंह महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित

उत्तराखंड एससी एसटी एम्पलाइज फेडरेशन के प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व अपर शिक्षा निदेशक रघुनाथ आर्य ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2012 में जस्टिस इरशाद हुसैन आयोग गठित किया था जिसकी रिपोर्ट सरकार के पास है सरकार को उसे रिपोर्ट पर उत्तराखंड विधानसभा में चर्चा कराकर निर्णय लेना चाहिए विगत वर्षों में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति का प्रतिनिधित्व अत्यंत नून हो गया है इसलिए इस वर्ग को पदोन्नति के पदों में प्रतिनिधित्व दिया जाना नितांत आवश्यक है उन्होंने बैकलॉग पूरा करने पर भी जोड़ दिया फेडरेशन के संस्थापक मदन कुमार शिल्पकार ने कहा कि विगत 26 वर्षों में वंचित वर्ग का समुचित विकास नहीं हो पाया है सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए अन्यथा यह वर्ग आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रांतीय अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह बुटोइया ने बताया कि अधिवेशन में निम्न प्रस्ताव पास किए गए हैं जिसमें फेडरेशन की नियमावली में संशोधन किया जाता है कि फेडरेशन में अध्यक्ष के पद पर कोई भी दो कार्यकाल से अधिक चुनाव नहीं लड़ सकेगा यदि कोई कार्यकाल पूरा होने के बाद भी पद पर बना रहना चाहेगा तो उसके विरुद्ध संवैधानिक तरीके से कार्यवाही की जाएगी फेडरेशन में गढ़वाल मंडल एवं कुमाऊँ मंडल की कार्यकारिणियों का भी गठन प्रदेश कार्यकारिणी की तरह ही किया जाएगा साथ ही शुल्क का वितरण भी समुचित रूप से किया जाएगा। निर्वाचन की कार्यवाही फेडरेशन की नियमावली के अनुसार तीन पर्यवेक्षकों रघुनाथ लाल आर्य दिलीप चंद आर्य एवं प्रोफेसर जयपाल सिंह जी के पर्यवेक्षण में किया गया मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रधानाचार्य रामबाबू विमल ने निर्वाचन अधिकारियों के साथ प्रांतीय कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न करवाया अध्यक्ष पद पर रघुवीर सिंह तोमर एवं महामंत्री पद पर इं सुनीत सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष इंजीनियर बबलू सिंह राजेंद्र सिंह मनोहर लाल प्रदीप कुमार उपाध्यक्ष महिला सुश्री सपना तोमर विनोद कुमार कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह संयुक्त सचिव वीरेंद्र सिंह नेगी संगठन सचिव राजवीर सिंह सचिव प्रचार प्रसार राकेश कुमार टम्टा एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ संजय कुमार निर्वाचित घोषित किए गए। इस अवसर पर एससी एसटी शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी कोषाध्यक्ष महेंद्र सैलानी फेडरेशन के जिला अध्यक्ष देहरादून शिवलाल गौतम टिहरी श्यामलाल शाह मंत्री भीमलाल मेहरा सलाहकार आशा टम्टा मोदी माल तेगवाल शिक्षक संगठन के मंडलीय मंत्री मांगेराम मौर्य संरक्षक किरण पाल सिंह डॉ सुनील कुमार दिनेश धीमान इं. राजवीर सिंह मक्खन लाल शाह भारतीय प्रकाश डॉ महेश बुरियाल एससी एसटी शिक्षा का संगठन देहरादून के अध्यक्ष केसर सिंह राय जिला मंत्री नरेश टम्टा कोषाध्यक्ष सुमित लाल टिहरी से सरदार सिंह राणा खजान सिंह तोमर ब्लॉक अध्यक्ष जौनपुर जगपाल सिंह कटारिया लाल सिंह टीका सिंह अंजू कुठारा रीना चौहान हिमानी चौहान विजय पाल सिंह सोहनलाल अरविंद कुमार केजवाल सहित सैकड़ो अधिकारी कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *