National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 29, 2026 3:35 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 29, 2026 3:35 am

राम मंदिर निर्माण के लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया उनमें जौनसार बावर के सिमोग निवासी श्रीचंद शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा वह 10 दिनों तक पौड़ी स्थित कारावास में रहे।

 

विकास नगर 25 जनवरी। अयोध्या में श्री रामचंद्र मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। राम मंदिर निर्माण के लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया उनमें जौनसार बावर के सिमोग निवासी श्रीचंद शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा वह 10 दिनों तक पौड़ी स्थित कारावास में रहे। लोक पंचायत के सदस्यों ने श्रीचंद शर्मा को राम मंदिर निर्माण के लिए हुए आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए अंग वस्त्र भेंट कर उन्हे सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्रीचंद शर्मा ने कहा है कि अयोध्या में भगवान रामचंद्र जी के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि भगवान रामचंद्र जी न केवल एक समुदाय जाति विशेष के नहीं है बल्कि वह राष्ट्र पुरुष हैं।
श्री शर्मा ने कहा है कि मुझे याद है जब अयोध्या के लिए राम मंदिर निर्माण को लेकर आंदोलन चल रहा था उसे दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रचारक होने के नाते मुझे टिहरी से गिरफ्तार किया और पौड़ी जेल में रखा गया। इस पूरे आंदोलन और मंदिर निर्माण को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लगातार संघर्षरत रहा मेरा सौभाग्य है कि संघ के प्रचारक के नाते मुझे राम मंदिर निर्माण के लिए काम करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान लोक पंचायत के सदस्य भारत चौहान ने कहा है कि सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना हम सब का कर्तव्य है। भगवान रामचंद्र जी के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो चुकी है ऐसे समय में उन लोगों का स्मरण करना आवश्यक है जिन्होंने इस मुहिम को मुकाम तक पहुंचाया।
इस अवसर पर लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के अध्यक्ष गंभीर चौहान ने कहा है कि अयोध्या में रामचंद्र के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सब भारतीयों के लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर एसएमआर जनजाति पीजी कॉलेज के चैयरमेन अनिल तोमर, समिति के सचिव सतपाल चौहान, पंडित शिवानंद उनियाल, जवाहर सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य केसर नेगी, सुनील बिष्ट, प्रताप विष्ट कल्याण सिंह चौहान, मुकेश शर्मा अनिल चौहान वीरेंद्र, रघु तोमर केशर तोमर आदि लोग उपस्थित है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *