National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

July 23, 2026 2:48 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

July 23, 2026 2:48 am

सेपियंस स्कूल विकासनगर में बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित

सेपियंस स्कूल विकासनगर में बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित

विकासनगर।

सेपियंस स्कूल विकासनगर में शनिवार, 18 अप्रैल को कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. निशा गैरा (एमबीबीएस, एमएस, देहरादून) ने छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं शारीरिक विकास से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपने 30 वर्षों के अनुभव के आधार पर छात्राओं को व्यावहारिक सुझाव भी दिए, जिससे वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रह सकें।

डॉ. निशा गैरा द्वारा पूर्व में भी कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है।

विद्यालय निदेशिका सुश्री रश्मि गोयल ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास बच्चों को एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की दिशा में प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी, श्रीमती रशिता सपरा, श्रीमती नंदी बिष्ट, श्रीमती बेबी राठौर, श्रीमती सुमालती, नेहा सिंह, प्रीति, मानसी, प्रियंका, मोनिका, दीक्षा एवं पूजा ठाकुर सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *