National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

July 15, 2026 4:14 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

July 15, 2026 4:14 am

सेपियंस विद्यालय में एन सी सी भर्ती प्रक्रिया का आयोजन

सेपियंस विद्यालय में एन सी सी भर्ती प्रक्रिया का आयोजन

सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर में कक्षा 8 और 9 के छात्रों का एनसीसी की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। जिसमे 70 विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। भर्ती प्रक्रिया को 29 यूके बटालियन एनसीसी ट्रेनर सी एच एम विशाल थापा तथा हवलदार.पी.के.अधिकारी की उपस्थिति में किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों का विभिन्न व्यायामों जैसे 1200 मीटर की दौड़, पुशअप्स तथा सिट अप्स के माध्यम से शारीरिक परीक्षण किया। तत्पश्चात उनकी लिखित परीक्षा भी आयोजित की गई तथा इनके आधार पर ही परिणाम घोषित किया गया । जिसमें 20 लड़के और 07 लड़कियों का एनसीसी की भर्ती के लिए चुनाव किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय शैक्षणिक निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल तथा प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में द्वितीय ऑफिसर श्रीमती निशा चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *