National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 9, 2026 5:06 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 9, 2026 5:06 pm

वन विभाग की टीम ने प्रतिबंधित देवदार की लकड़ी से लदा यूटिलिटी वाहन को पकड़ा

वन विभाग की टीम ने प्रतिबंधित देवदार की लकड़ी से लदा यूटिलिटी वाहन को पकड़ा

चकराता के जंगलों में अवैध कटान बड़े पैमाने पर देवदार की बेश कीमती लकड़ी की तस्करी बड़े जोर सोरो पर चल रही थी वन विभाग के द्वारा इस पर अंकुश लगाने के लिए कुछ दिन पूर्व बड़ी कार्रवाई कर कई लोगों के खिलाफ लकड़ी की तस्करी में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया और कई विभाग के अधिकारियों को भी निलंबित किए गए फिर भी तस्करों के हौसले इतने बुलंद है कि अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं ताजा मामला चकराता वन प्रभाग अंतर्गत रिखनाड राजि नाडा वन क्षेत्र का है रेंज अधिकारी विनोद चौहान टीम के साथ रात्रि गस्त पर थे रात्रि करीबन 1:00 बजे नाडा बीट के अंतर्गत शेरी मार्ग की ओर से एक संदिग्ध यूटिलिटी वाहन आता दिखाई दिया शक होने पर वन कर्मियों ने रोक कर वहान की तलाशी ली वहान में देवदार के 12 स्लीपर लदे थे अंधेरे का फायदा उठाकर चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया वहान की तलाशी लेने पर लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई कागजात नहीं मिले जिस पर वन कर्मी वहान को डाक पत्थर स्थित रेंज कार्यालय ले आए जहां वाहन को सीज कर दिया गया रेंज अधिकारी विनोद चौहान ने बताया वन क्षेत्र के अंतर्गत डेली रूटीन में हमारे द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है मुखबीर के द्वारा सूचना भी प्राप्त हुई थी कोई वहान अवैध देवदार के नाग भरकर आ रही है जिसे हमारे द्वारा बड़े मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया भारतीय वन अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वहान को अपने कब्जे में लेकर सीज किया गया टीम में उपवन क्षेत्र अधिकारी यशपाल सिंह अर्जुन सजवान वन दरोगा शुभम 1 बीट अधिकारी सोमपाल वाहन चालक गोविंद पवार आदि मौजूद रहे

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *