National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 28, 2026 12:53 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 28, 2026 12:53 am

हवा में झूल रही ढीले तारों वाली विद्युत लाइन को शीघ्र कब्रिस्तान से स्थानांतरित किए जाने के सम्बन्ध में

हवा में झूल रही ढीले तारों वाली विद्युत लाइन को शीघ्र कब्रिस्तान से स्थानांतरित किए जाने के सम्बन्ध में

सहसपुर,(विकास नगर) 22 अप्रैल 2024 : आज अपराह्न 12:30 बजे पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मीपुर एवं पूर्व जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी देहरादून मुहम्मद यामीन अंसारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आज *विद्युत वितरण उपखंड सहसपुर के अवर अभियंता के एस चौहान* को कल चानचक कब्रिस्तान में हुए अग्निकांड से अवगत कराते हुए विद्युत लाइन को कब्रिस्तान से बाहर स्थानांतरित करने के लिए ज्ञापन दिया !
अवर अभियंता को ज्ञापन देते हुए मुहम्मद यामीन अंसारी ने कहां की कल *विद्युत लाइन की ढीली पड़ी तारों के हवा चलने से आपस में टकराने के कारण स्पार्किंग हुई और उससे कब्रिस्तान में आग लग गई थी* ! पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड की टीम और गांव के नौजवान लड़कों एवं कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल ने आग को आगे नहीं बढ़ने दिया ! एक बहुत बड़ा अग्निकांड होने से बच गया इस अग्निकांड में ग्राम चानचक , ग्राम रामपुर खुर्द, ग्राम रामपुर कला, व सारना नदी तक कईं सौ बीघा गेहूं की फसल एवं कच्चे व झोपड़ी नुमा आवास जलकर राख हो सकते थे ! *जिसमें गरीब किसानों का करोड़ों रुपए का नुकसान एवं कब्रिस्तान का लाखों रुपए का नुकसान हो सकता था* ! मुहम्मद यामीन अंसारी द्वारा विद्युत विभाग के अवर अभियंता को यह भी अवगत कराया गया की यह लाइन दो विद्युत पोल साइड में लगाने से कब्रिस्तान से बाहर रोड में स्थानांतरित हो जाएगी और भविष्य में होने वाली भयंकर दुर्घटनाओं से हमेशा के लिए बचाव हो जाएगा ! *मुहम्मद यामीन अंसारी ने कहा कि यदि तत्काल विद्युत लाइन कब्रिस्तान से बाहर स्थानांतरित नहीं हुई तो मजबूरन ग्रामीणों को उग्र आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विभाग के उच्च अधिकारियों की होगी* और श्री अंसारी ने कहा कि *उग्र आंदोलन में हम विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को नजर बंद करेंगे* ! इस आंदोलन में फील्ड कर्मचारियों और ट्रांसफार्मर के निरीक्षक को स्वतंत्र रखा जाएगा ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार से विद्युत आपूर्ति बाधित न हो और आमजन मानस को इस भीषण गर्मी में किसी प्रकार की कठिनाई न होने पाए !
अवर अभियंता विद्युत विभाग श्री के एस चौहान ने प्रतिनिधि मंडल को पूर्ण आस्वस्त करते हुए कहा कि अति शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कर इस विद्युत लाइन की समस्या का स्थाई समाधान कर दिया जाएगा !
अवर अभियंता विद्युत विभाग सहसपुर को तत्काल इस लाइन को कब्रिस्तान से स्थानांतरित करने के लिए ज्ञापन देने वालों में मुहम्मद यामीन अंसारी के साथ कब्रिस्तान कमेटी चानचक के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद जावेद, कोषाध्यक्ष मासूम अली, किसान सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष जाहिद हसन, ग्राम पंचायत सदस्य अफजाल, पूर्व ग्राम प्रधान इजहार, ठेकेदार मोहम्मद इमरान, मोहम्मद परवेज, मुकर्रम खान, अमजद अली, सलमान, वाहिद, मोहम्मद सोनू, अनीस, इश्तियाक, गफूर, श्रीमती साबरा, तालिब नदीम इश्तियाक, फरमान, उस्मान व लियाकत अली साथ थे !

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *