National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 28, 2026 12:02 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 28, 2026 12:02 pm

कालसी राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने किया ब्यास नहरी, रूहाडा और कालसी में महिला सर्वेक्षण

 

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने किया ब्यास नहरी, रूहाडा और कालसी में महिला सर्वेक्षण

कालसी 20 फरवरी। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियो ने व्यास नहरी, रुहाड़ा, कालसी क्षेत्र में महिलाओं की सामाजिक व आर्थिक स्थिति का सर्वेक्षण किया, जिसमें स्वयंसेवियों ने पाया कि महिलाओं की स्थिति समय के साथ-साथ बेहतर हो रही है।
महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य से संबंधित हुए सर्वेक्षण को लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की स्थिति सदैव एक समान नही रही है। इसमें युगानुरूप परिवर्तन होते रहे हैं। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद महिलाओं की स्थिति सुदृढ़ हुई है परिवार तथा समाज में उन्हे सम्मान प्राप्त हो रहा है।
स्वयंसेवियों के सर्वेक्षण में पाया गया कि वर्तमान पीढ़ी की 90% छात्राएं प्राथमिक शिक्षा ग्रहण कर रही है जबकि उच्च शिक्षा तक यह प्रतिशत घटता जाता है। हालांकि ब्यास, नहरी, कालसी और जौनसार बावर क्षेत्र में जनजाति का लाभ महिलाओं को भी प्राप्त हुआ है जिसके कारण कुछ महिलाओं को सरकारी नौकरी जनप्रतिनिधि के रूप में चुने जाने का अवसर प्राप्त हुआ है।
ग्रामीण क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं पर हुए सर्वेक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने पाया है कि आधुनिक समय में महिलाओं की स्थिति में सुधार हुआ है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की अनेक जनउपयोगी योजनाओं के कारण महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधरी है। धूम्रपान और नशा वृद्धि का प्रचलन बढ़ने से महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिस पर सरकार को सकारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर सभी स्वयंसेवी कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर दिलीप कुमार भाटिया, तुषार कपूर, चैत राम, सचिन आदि लोग उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *