National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

October 21, 2026 5:01 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

October 21, 2026 5:01 am

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

 

सारना नदी पुल के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा आरोपी, न्यायालय में किया जा रहा पेश

 

सेलाकुई, देहरादून। जनपद में अपराधों की रोकथाम और संदिग्ध व्यक्तियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत सेलाकुई पुलिस ने अवैध खुखरी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 की रात थाना सेलाकुई की टीम सारना नदी पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मोहम्मद शौकीन (30 वर्ष), पुत्र मोहम्मद तौफीक, निवासी पीठवाली गली, सेलाकुई, देहरादून को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी रात के समय किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में शामिल रहे:

1. कांस्टेबल मोहम्मद इरशाद

2. कांस्टेबल सुशील कुमार

 

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के लिए चेकिंग अभियान जारी है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *