National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

October 19, 2026 5:03 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

October 19, 2026 5:03 am

इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

 

  • फर्जी प्रीमियम रसीद और पॉलिसी बॉण्ड देकर रकम हड़पने का आरोप, लंबे समय से चल रहा था फरार

 

विकासनगर, देहरादून। इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी आमिर हसन को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीएनबी मेटलाइफ और टाटा एआईए इंश्योरेंस पॉलिसी खुलवाने के नाम पर प्रीमियम की रकम लेकर फर्जी रसीद और पॉलिसी बॉण्ड देने तथा धनराशि हड़पने का आरोप है।

 

पुलिस के अनुसार, विकासनगर निवासी प्रियंक गुप्ता ने 15 मई 2025 को आरोपी आमिर हसन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि इंश्योरेंस पॉलिसी खुलवाने के नाम पर रकम लेने के बाद उसे फर्जी प्रीमियम रसीद और पॉलिसी बॉण्ड दिए गए। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने आरोपी पर गाली-गलौच और मारपीट करने के आरोप भी लगाए थे।

शिकायत के आधार पर कोतवाली विकासनगर में मुकदमा संख्या 155/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ साक्ष्य मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।

 

पुलिस ने सर्विलांस और सुरागरसी-पतारसी की मदद से कार्रवाई करते हुए 16 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 5:30 बजे राजपुर रोड स्थित इंडसइंड निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय, देहरादून से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 38 वर्षीय आमिर हसन पुत्र अफसर हसन खान, निवासी शिव गंगा एन्क्लेव, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून के रूप में हुई है। उसका मूल निवास पीलीभीत, उत्तर प्रदेश बताया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हरबर्टपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मयंक त्यागी और कांस्टेबल रजनीश कुमार शामिल रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *