National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

October 13, 2026 4:31 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

October 13, 2026 4:31 am

ऑपरेशन प्रहार: सेलाकुई पुलिस ने तीन वारंटी किए गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार: सेलाकुई पुलिस ने तीन वारंटी किए गिरफ्तार

विकासनगर।देहरादून जिले में अपराधियों और न्यायालय से जारी वारंटों की तामील को लेकर चलाए जा रहे अभियान *ऑपरेशन प्रहार* के तहत सेलाकुई पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी काफी समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देश पर न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए थानाध्यक्ष सेलाकुई ने तीन पुलिस टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमों ने 11 और 12 अक्टूबर 2026 को सेलाकुई क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीनों वारंटियों को गिरफ्तार किया।

इन तीन वारंटियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में दिव्यांश थपलियाल (24 वर्ष), निवासी गढ़वाली कॉलोनी, भाऊवाला; पंकज कुमार (34 वर्ष), निवासी बायाखाला, राजारोड, सेलाकुई; तथा दीपक सिंह पाल (42 वर्ष), निवासी हरिपुर, सेलाकुई शामिल हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, दिव्यांश थपलियाल और पंकज कुमार के खिलाफ परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) की धारा 138 के तहत मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। वहीं, दीपक सिंह पाल के खिलाफ भी एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त उसके खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना से संबंधित धाराओं में भी मामला दर्ज होने का उल्लेख पुलिस ने किया है।

 पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

वारंटियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, उपनिरीक्षक मीना रावत, कांस्टेबल बीर सिंह, कांस्टेबल सुशील कुमार और कांस्टेबल सुधीर कुमार शामिल रहे।

 

पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *