National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 9, 2026 3:04 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 9, 2026 3:04 pm

कांग्रेस में जीशान अली को मिली अहम जिम्मेदारी, अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव बने

कांग्रेस में जीशान अली को मिली अहम जिम्मेदारी, अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव बने

 

संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह

 

विकासनगर। कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभा रहे जीशान अली को पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग में महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महासचिव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

 

सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद जीशान अली ने हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी में शामिल होने के कुछ ही समय बाद उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाना उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण के रूप में देखा जा रहा है।

 

नवनियुक्त महासचिव जीशान अली ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

 

जीशान अली की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलेगी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *