National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

April 12, 2026 2:00 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

April 12, 2026 2:00 am

विद्यालय में उन्मुखीकरण बैठक का सफल आयोजन

विद्यालय में उन्मुखीकरण बैठक का सफल आयोजन

 

सेपियंस विद्यालय

हरबर्टपुर और विकासनगर में नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ पर उन्मुखीकरण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का सफल संचालन पारुल, आशा गुसांई, नितेश यादव, सागर, मानसी पवार, अंजलि एवं पुष्पा , सीमा मलिक, पल्लवी द्वारा किया गया। बैठक का उद्देश्य अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को विद्यालय की कार्यप्रणाली, नियमों तथा आगामी योजनाओं से अवगत कराना था।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निर्देशिका महोदया रश्मि गोयल के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों, शैक्षणिक दृष्टिकोण तथा अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।

इसके पश्चात हरबर्टपुर प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी एवं विकास नगर प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों तथा अभिभावक-विद्यालय के समन्वय के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह भी किया।

इसके बाद विभिन्न विषय अध्यापकों ने पाठ्यक्रम, परीक्षा पद्धति एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक के अंत में अभिभावकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया, जिससे उन्हें अपने बच्चों के समग्र विकास में विद्यालय की भूमिका स्पष्ट रूप से समझ में आई।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर विभु गोयल, विद्या जोशी, वंदना, अदिति आले ,कमल छेत्री, मोनिका शर्मा, पूर्णिमा ,नंदी बिष्ट, अश्वनी कुमार, सुमालती उनियाल, मानसी पाल,रवि, प्रियंका पाराशर आदि समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *