National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 24, 2026 9:07 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 24, 2026 9:07 am

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 02 जुलाई से शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद देहरादून के सभी विकास खंडों में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के कुल 4050 पदों के लिए 2385 नामांकन पत्रों का विक्रय और 125 नामांकन पत्र जमा भी किए गए है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू।

विकासखंड रायपुर में 135, डोईवाला में 443, सहसपुर में 379, विकासनगर में 596, कालसी में 401 तथा चकराता में 431 सहित कुल 2385 नामांकन पत्रों का विक्रय हुआ। जबकि सभी 06 विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 42, प्रधान ग्राम पंचायत के 59, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 22 और सदस्य जिला पंचायत के लिए 02 सहित कुल 125 नामांकन पत्र जमा भी किए गए। जिले में सभी विकास खंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 3395, प्रधान ग्राम पंचायत के 409, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 220 और सदस्य जिला पंचायत 26 सहित कुल 4050 पदों पर निर्वाचन होना है।

पहले दिन जमा हुए 125 नामांकन

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *