National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

February 21, 2026 4:08 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

February 21, 2026 4:08 am

विकास नगर।अध्यापिका सुशीला बिंजोला की मौके पर मौत, साथी अध्यापक गंभीर रूप से घायल

विकास नगर।अध्यापिका सुशीला बिंजोला की मौके पर मौत, साथी अध्यापक गंभीर रूप से घायल

धर्मा वाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत हरबर्टपुर चौक से पहले आज (20 फरवरी 2026) शाम को एक तेज रफ्तार महिंद्रा बोलेरो ने ओवरटेक करते हुए प्रवीण कुमार वर्मा (45 वर्ष) की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

दोनों ही प्राइमरी स्कूल के अध्यापक – श्री प्रवीण कुमार वर्मा मोटरसाइकिल चला रहे थे और पीछे बैठीं श्रीमती सुशीला बिंजोला (59 वर्ष) उनके साथ घर (हरबर्टपुर की ओर) जा रही थीं।

टक्कर की तीव्रता से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुँचाया:

श्रीमती सुशीला बिंजोला को लेमन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

श्री प्रवीण कुमार वर्मा को गंभीर चोटों के साथ इंद्रेश अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने महिंद्रा बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा और परिजनों की तहरीर पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही ह

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *